(Prmukh Tithi/Vrsh) - प्रमुख तिथि/वर्ष


प्रमुख तिथि/वर्ष (Prmukh Tithi/Vrsh)

1905 'चंद्रकाता संतति'- उपन्यास (बाबू देवकीनंदन खत्री) का प्रकाशन।

1905-88 जैनेन्द्र कुमार का जीवन-काल ['त्यागपत्र' (उपन्यास) : 1937] ।

1906-67 नंददुलारे बाजपेयी का जीवन-काल।

1907-87 महादेवी वर्मा का जीवन-काल।

1907-89 आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी का जीवन-काल ['हिन्दी साहित्य की भूमिका' : 1940, 'कबीर' : 1940]

1907-2003 हरिवंश राय 'बच्चन' का जीवन-काल ['मधुशाला' (काव्य) : 1935]

1908-74 रामधारी सिंह 'दिनकर' का जीवन-काल ['कुरुक्षेत्र' (काव्य) : 1940, 'रश्मिरथी' (काव्य) : 1952, 'उर्वशी' (काव्य) : 1961; 'संस्कृति के चार अध्याय' (निबंध) : 1956]

1909 'कविता क्या है ?' -निबंध (रामचन्द्र शुक्ल) का 'सरस्वती' में प्रकाशन।

1910-96 उपेन्द्रनाथ अश्क का जीवन-काल।

1910-98 नागार्जुन का जीवन-काल।

1911-87 'अज्ञेय' का जीवन-काल [शेखर : एक जीवनी (उपन्यास)- प्रथम भाग : 1941, द्वितीय भाग : 1944, 'कितनी नावों में कितनी (काव्य) : 1967]

1912-2009 विष्णु प्रभाकर का जीवन-काल ['आवारा मसीहा' (जीवनी ) : 1974, 'अर्द्धनारीश्वर' (उपन्यास): 1992]

1912-2000 राम विलास शर्मा का जीवन-काल [निराला की साहित्य साधना (आलोचना) -प्रथम भाग: 1969, द्वितीय भाग: 1972, तृतीय भाग: 1976]

1913 दादा साहब फाल्के ने हिन्दी चित्रपट के इतिहास में 'राजा हरिश्चन्द्र' नामक प्रथम हिन्दी फ़िल्म (चलचित्र) का निर्माण किया।

1914 खड़ी बोली हिन्दी के प्रथम महाकाव्य 'प्रियप्रवास' (अयोध्या सिंह अध्याय 'हरिऔध') का प्रकाशन।

1915 गाँधीजी ने 'दक्षिण भारत हिन्दी प्रचार सभा' की स्थापना मद्रास में की। 'उसने कहा था'- कहानी (चंद्रधर शर्मा गुलेरी) का 'सरस्वती' पत्रिका में प्रकाशन।

1916-90 अमृत लाल नागर का जीवन-काल।

1916 'जुही की कली'- कविता (निराला) का प्रकाशन।

1917-64 मुक्तिबोध का जीवन-काल ['चाँद का मुँह टेढ़ा है' (काव्य) : 1964] ।

1918 मराठी भाषी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने कांग्रेस अध्यक्ष की हैसियत से घोषणा की हिन्दी भारत की राजभाषा होगी।

1921 'हिंदी व्याकरण' (पं० कामतां प्रसाद गुरु) का प्रकाशन।

1921-77 फणीश्वर नाथ 'रेणु' का जीवन-काल ['मैला आँचल' (उपन्यास) : 1954]

1922-90 रघुवीर सहाय का जीवन-काल ['आत्म हत्या के विरुद्ध' (काव्य) : 1967] ।

1925-2011 श्रीलाल शुक्ल का जीवन-काल ['राग दरबारी' (उपन्यास) : 1968] ।

1925-72 मोहन राकेश का जीवन-काल [आषाढ़ का एक दिन (नाटक) : 1958, 'अंधेरे बंद कमरे' (उपन्यास) : 1961]

1926-97 धर्मवीर भारती का जीवन-काल [गुनाहों का देवता (उपन्यास) : 1949, 'सूरज का सातवाँ घोड़ा' (उपन्यास) : 1952, अंधा युग (नाटक) : 1954]

1927 नामवर सिंह का जन्म ['छायावाद' (आलोचना) : 1954, 'कविता के नये प्रतिमान' (आलोचना) : 1968, 'दूसरी परंपरा की खोज' (आलोचना) : 1982, 'वाद-विवाद-संवाद' (आलोचना) : 1989]

1929-2005 निर्मल वर्मा का जीवन-कॉल ['वे दिन (उपन्यास) : 1964] ।

1929 'हिन्दी शब्द सागर' (संपादकत्रयी : श्याम सुंदर दास, रामचन्द्र शुक्ल, रामचन्द्र वर्मा) का प्रकाशन।

1930 का दशक हिन्दी टाइपराइटर का विकास (शैलेन्द्र मेहता)।

1931 हिन्दी की पहली बोलती फ़िल्म 'आलम आरा' (निर्माता : आर्देशिर ईरानी) पर्दे पर आई।

1934 'चित्रलेखा'- उपन्यास (भगवती चरण वर्मा) का प्रकाशन।

1935 'मधुशाला'- काव्य ('बच्चन') का प्रकाशन। 'सरोज स्मृति'- कविता (निराला) का प्रकाशन। मद्रास राज्य के मुख्यमंत्री की हैसियत से सी० राजागोपालाचारी ने राज्य में हिंदी शिक्षा को अनिवार्य किया।

1936 'गोदान'- उपन्यास (प्रेमचंद) का प्रकाशन। 'राम की शक्ति पूजा'- कविता (निराला) का प्रकाशन। 'प्रगतिशील लेखक संघ' की स्थापना।

1937 'कामायनी'- काव्य (प्रसाद) का प्रकाशन वर्ष। 'त्यागपत्र'- उपन्यास (जैनेन्द्र कुमार) का प्रकाशन।

1943 'तार सप्तक' का प्रकाशन।

1944 'परिमल' की स्थापना।

1949 14 सितम्बर, 1949 ई० को संविधान सभा ने हिन्दी को संघ की राजभाषा के रूप में स्वीकार किया। प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को 'हिन्दी दिवस' के रूप में मनाया जाता है।

1950 26 जनवरी, 1950 ई० को भारत का संविधान लागू। तदनुसार उसमें किए गए भाषाई प्रावधान (अनुच्छेद 120, 210, 343 से 351 तक एवं 8 वीं अनुसूची) लागू।

1951 'आलोचना' (पत्रिका) का प्रकाशनारंभ। 'दूसरे सप्तक' का प्रकाशन।

1954 'मैला आँचल'- उपन्यास (रेणु) का प्रकाशन, 'अंधा युग'- नाटक (धर्मवीर भारती) का प्रकाशन।

1955 प्रथम राजभाषा आयोग/बाल गंगाधर (बी० जी०) खेर आयोग का गठन (7 जून) ।

1957 प्रथम राजभाषा समिति/गोविन्द बल्लभ (जी० बी०) पंत समिति का गठन (16 नवम्बर) ।

1958 'हिन्दी शब्दानुशासन' (पं० किशोरीदास बाजपेयी) का प्रकाशन।

1960 केन्द्रीय हिन्दी निदेशालय, नई दिल्ली की स्थापना।

1962 केन्द्रीय हिन्दी संस्थान, आगरा (उ० प्र०) की स्थापना।

1963 राजभाषा अधिनियम, 1963 पारित (1967 में संशोधन) ।

1966 'आधा गाँव'- उपन्यास (राही मासूम रजा) का प्रकाशन।

1967 केन्द्रीय हिन्दी समिति, नई दिल्ली की स्थापना।

1968 संसद द्वारा संकल्प (resolution) पारित। तदनुसार त्रिभाषा सूत्र (Three-Language Formula) लागू। 'राग दरबारी'- उपन्यास (श्रीलाल शुक्ल) का प्रकाशन।

1972 'संसद से सड़क तक'- काव्य (धूमिल) का प्रकाशन।

1975 नागपुर में प्रथम विश्व हिन्दी सम्मेलन का आयोजन (10 जनवरी से 14 जनवरी तक); प्रत्येक वर्ष 10 जनवरी को 'विश्व हिन्दी दिवस' (World Hindi Day) के रूप में मनाया जाता है। राजभाषा विभाग (गृह मंत्रालय का अधीनस्थ विभाग) की स्थापना। 'साये में धूप'- हिन्दी गजल संग्रह (दुष्यन्त कुमार) का प्रकाशन।

1976 भारत सरकार द्वारा राजभाषा नियम पारित (यथासंशोधित, 1987) जिनमें प्रधान राजभाषा हिन्दी एवं सहराजभाषा अंग्रेजी व अन्य प्रादेशिक भाषाओं के प्रयोग हेतु नियम दिए गए हैं।

1977 संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO) में हिन्दी में पहली बार अटल बिहारी बाजपेयी ने भाषण दिया (4 अक्टूबर) ।

1979 संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित किए जाने वाले सिविल सेवा (Civil Services) परीक्षा में माध्यम के रूप में अभ्यर्थियों को अंग्रेजी भाषा के स्थान पर 8 वीं अनुसूची में दर्ज भाषाओं (जिनमें एक भाषा हिन्दी भी है) में से किसी एक भाषा में उत्तर देने का विकल्प मिला। (नोट : इससे पूर्व परीक्षा का माध्यम सिर्फ अंग्रेजी था।)

1982 'जनवादी लेखक संघ' (जलेस), नई दिल्ली की स्थापना।

1985 'जन संस्कृति मंच' (जसम), नई दिल्ली की स्थापना।

1986 'हिन्दी साहित्य और संवेदना का विकास' (राम स्वरूप चतुर्वेदी) का प्रकाशन।

1996 हिन्दी के प्रथम समांतर कोश/थिसॉरस (Thesaurus)- 'समांतर कोश'- (संपादक दंपती : अरविंद कुमार व कुसुम कुमार) का प्रकाशन। 'हिन्दी साहित्य का दूसरा इतिहास' (बच्चन सिंह) का प्रकाशन।

1997 हिन्दी के प्रथम अन्तर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय- महात्मा गाँधी अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दी विश्वविद्यालय, वर्धा (महाराष्ट्र)- की स्थापना।

2003 92वें संविधान संशोधन अधिनियम, 2003 के द्वारा संविधान की 8 वीं अनुसूची में हिन्दी की एक बोली- मैथली- को स्थान दिया गया। मैथली, हिन्दी क्षेत्र की बोलियों में से 8 वीं अनुसूची में स्थान पाने वाली पहली बोली है।

2007 न्यूयार्क (अमेरिका) में आठवें विश्व हिन्दी सम्मेलन का आयोजन (13 जुलाई से 15 जुलाई तक) ।

2012 जोहान्सबर्ग (दक्षिण अफ्रीका) में नवें विश्व हिन्दी सम्मेलन का आयोजन (22 सितम्बर से 24 सितम्बर तक)।